हापुड़

प्राधिकरण ने पिलखुवा में अवैध व्यावसायिक निर्माण को किया सील।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

हापुड। हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने बुधवार को पुलिस बल के सहयोग से पिलखुवा में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 खेड़ा को जाने वाले मार्ग पर राजकुमार तोमर द्वारा लगभग 700 वर्ग मीटर के भूखंड पर किए जा रहे अवैध व्यावसायिक निर्माण के खिलाफ कार्यवाही करते हुए सील लगाई है । एचपीडीए ने अवैध रूप से किए गए व्यवसायिक निर्माण को सील बंद कर दिया और चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्यवाही के दौरान क्षेत्र में हड़कंप का माहौल बन गया । एचपीडीए के इस प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान प्रभारी प्रवर्तन वीरेश कुमार राणा , अवर अभियंता अंकित सिंह , जितेंद्र नाथ दुबे और प्राधिकरण का सचल दस्ता उपस्थित रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button