
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
उझारी। कांग्रेस कार्यकर्ता ने राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर केक काटा, वृक्षारोपण किया तथा मेले में शरबत बांट कर मोहब्बत का पैगाम दिया।
बृहस्पतिवार को नगर के मोहल्ला सादात में शाकिर मसूदी के वास पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 55वें जन्मदिन के अवसर पर उझारी कांग्रेस पार्टी के कार्यवाहक नगर अध्यक्ष शहाबुद्दीन सैफी ने राहुल गांधी का चित्र लगाकर केक काटकर एक दूसरे को बधाई दी।
उसके बाद वृक्षारोपण करके उनकी लंबी उम्र की दुआएं कीं।वृक्षारोपण कार्यक्रम मे ,जिला कांग्रेस कमेटी और नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य रूप से शाकिर मसूदी, शहाबुद्दीन सैफी, महबूब चौधरी, बब्बन हुसैन, नदीम रियासत, फरमान मलिक, प्रिंस कुमार, शाने आलम रही, अज़ीम पाशा, दिलशाद चौधरी, डॉ० गुफरान, मौ० हारुन, फहीम मसूदी, शमीम अहमद आदि मौजूद रहे।



