पाकुड़

धरती आबा जन भागीदारी अभियान के तहत पुराने सदर अस्पताल में लगा सिकल सेल एनीमिया जांच शिविर

Sickle cell anemia testing camp was organized in the old Sadar Hospital under the Dharti Aaba Jan Bhagidari Abhiyan

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जनजातीय कार्य मंत्रालय की ओर से 15 से 30 जून 2025 तक राष्ट्रव्यापी जागरूकता और सिकल सेल एनीमिया जांच अभियान जो 19 जून 2025 से 08 जून 2025 तक किया जाना है। इस अभियान के तहत अनुसूचित जनजाति/आदिम जनजाति लाभुकों को सरकार की लाभकारी योजनाओं से जोड़ने एवं सरकार की योजनाओं को लेकर जागरूक किया जा रहा है तथा सभी आदिम जनजाति (PVTG) के लोगो का सिकल सेल जांच किया जाना है। इसके अन्तर्गत पाकुड़ जिले के पुराने सदर अस्पताल में आयोजित सिकल सेल एनीमिया शिविर का शुभारम्भ उपायुक्त मनीष कुमार व परियोजना निदेशक आईटीडीए अरूण कुमार एक्का, कार्यपालक दंडाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू, उपाधीक्षक सदर अस्पताल डॉ मनीष कुमार, जिला भीवीडी पदाधिकारी डॉ अमित कुमार, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ एस के झा आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया। वही उपायुक्त मनीष कुमार ने शिविर में कहा कि मेरा सभी को यहीं संदेश है कि इस बीमारी को जाने, समझे और जागरूक रहें और इस बीमारी से बचें। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा आमजनों के प्रति जागरूकता लाने के लिए विभिन्न पंचायतों में भी शिविर आयोजित किए जा रहे। सिकल सेल एनीमिया का प्रभाव जनजातीय समाज में ज्यादा देखा जाता है, इस कारण यहां के लोगों का सिकल सेल एनीमिया की जांच जरूरी है। यह एक अनुवांशिक रोग है, जिसके कारण यहां के रहने वाले सभी परिवार के सदस्यों की जांच कराई जाने की जरूरत है। यह जांच नि:शुल्क है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर जांच कैंप लगाए जा रहे हैं, जहां बीमारी की पहचान होने पर उपचार भी किया जा रहा है। साथ ही बीमारी से बचाव की जानकारी भी दी जा रही है, ताकि लोगों को सिकल सेल एनीमिया से बचाया जा सके। साथ ही उपायुक्त ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। साथ ही योजनाओं को लेकर जागरूक किया गया, ताकि भविष्य में भी वे अपने हक-अधिकार के लिए आगे आएं।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button