खैरथल

विधुत चोरी के मामले पकड़े 28लाख का जुर्माना लगाया

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा । जयपुर डिस्कॉम द्वारा अधीक्षण अभियन्ता जे. पी. बैरवा के निर्देशन एंव अधिशाषी अभियन्ता राम रतन के नेतृत्व में बुधवार प्रातः 4:00 बजे से खैरथल, कस्बा व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत चोरी के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।
इस सघन कार्रवाई के दौरान कुल 35 स्थानों पर विद्युत चोरी के मामले पकड़े गए। संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत अधिनियम 2003 की विभिन्न धाराओं के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए मौके पर ही वीसीआर भरी गई। साथ ही उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन एवं अवैध सामग्री जब्त कर दी गई। इन मामलों में कुल ₹28 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। डिस्कॉम अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि नियत समयावधि में जुर्माना जमा नहीं कराया गया, तो संबंधित उपभोक्ताओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
इस छापेमारी अभियान में डिस्कॉम की कई टीमें तथा पुलिस थाना सतर्कता बहरोड़ का दल भी सम्मिलित रहा। विशेष दल में दिनेश भड़ाना, सहायक अभियन्ता, खैरथल, नवीन यादव, सहायक अभियन्ता, सोडावास, आशीष श्रीवास्तव, सहायक अभियन्ता, मुंडावर, अनीश कुमार, सहायक अभियन्ता, किशनगढ़ बास, डी.आर. मीणा, सहायक अभियन्ता, हस्सौली शामिल रहे।
सहायक अभियन्ता दिनेश भड़ाना ने बताया कि भविष्य में भी प्रातःकालीन एवं रात्रिकालीन समय में इसी प्रकार के छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेंगे ताकि विद्युत चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button