मुरादनगर थाने के सामने युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

मुरादनगर। थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना थाने के ठीक सामने हुई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
मृतक की पहचान गांव मिलक रावली निवासी रवि शर्मा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, रात करीब दस बजे रवि शर्मा का गांव के ही मोंटी नामक युवक से गाड़ी हटाने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद मोंटी ने अपने साथी अजय के साथ रवि के घर के बाहर फायरिंग कर दी और धमकी देकर फरार हो गया।
रवि ने तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर सूचना दी और शिकायत दर्ज कराने मुरादनगर थाने पहुंचा।थाने के बाहर पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने देखते ही रवि पर ताबड़ तोड़ एक के बाद एक चार गोलिया चला दी । परिजनों ने उसे गंभीर हालत में निवोक अस्पताल ले गए , जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद परिजनों ने थाने के बाहर मृतक का शव रख दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की माँग करने लगे जिससे लोगो में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोगों ने थाने के सामने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों ने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारी ग्रामीण और परिजनों को समझने का प्रयास करने में जुटे रहे। लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे
पुलिस अधिकारियों ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मुरादनगर थाने के कोतवाल सहित तीन पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है और मृतक रवि के पिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।




