बरेली

रोजगार मेले में नोकरी पाकर प्रतिभागियों में दौड़ी खुशी की लहर

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बरेली : राजश्री इंस्टीटयूट ऑफ मैनेजमेन्ट एंड टैक्नोलॉजी, बरेली, में क्षेत्रीय सेवायोजन विभाग उ0प्र0 सरकार के संयुक्त तत्वावधान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान के चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने माँ सरस्वती का दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यापर्ण करके किया।
भारतवर्ष की 50 नामी कम्पनियों से आये अधिकारियों ने ऑन कैम्पस साक्षात्कार आयोजित कर कुल पंजीकृत 1500 अभ्यर्थियों में से 648 चयनित प्रतिभागियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। नौकरी पाकर प्रतिभागियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विधायक डॉ0 एम0 पी0 आर्य, उत्तर प्रदेश सरकार, संस्थान के चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, सचिव  राकेश कुमार अग्रवाल, वाइस चेयरपर्सन डॉ॰ मोनिका अग्रवाल, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय बरेली मंडल के सहायक निदेशक त्रिभुवन सिंह, प्रबन्ध निदेशक  रोहन बंसल ने मेले में नौकरी प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ऑन स्पॉट नियुक्ति पत्र प्रदान किये।
मुख्य अतिथि विधायक डॉ0 एम0पी0आर्य ने उ0प्र0 सरकार की जनोपयोगी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुये कहा कि नियुक्तियों में पूर्ण पारदर्शिता रखते हुये प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को रोजगार देने की शासन की मंशा है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय बरेली मंडल के सहायक निदेशक त्रिभुवन सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार रोजगार मेलों का आयोजन कराकर क्षेत्र के वेरोजगारो को रोजगार देने का लक्ष्य पूरा करना है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button