दिल्लीराजनीति

आप नेताओं के खिलाफ 200 से अधिक झूठे मामले दर्ज किए गए, लेकिन एक भी रुपया बरामद नहीं हुआ : आतिशी।

दिल्ली :  आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी ने शुक्रवार को केंद्र और दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के नेताओं के खिलाफ 200 से अधिक झूठे मामले दर्ज करने सहित एक दशक से उनके खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध चल रहा है। उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दिल्ली सरकार के स्कूलों में कक्षाओं के निर्माण से संबंधित कथित भ्रष्टाचार मामले में पूछताछ के लिए शुक्रवार को भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) के समक्ष पेश हुए। आतिशी ने कहा,पिछले 10 साल में भाजपा की ईडी, सीबीआई, आईटी (आयकर) और दिल्ली पुलिस ने आप नेताओं के खिलाफ 200 से अधिक झूठे मामले दर्ज किए हैं, लेकिन आज तक एक भी रुपया बरामद नहीं हुआ है। उन्होंने आप नेता अरविंद केजरीवाल की जमानत पर सुनवाई के दौरान केंद्रीय जांच एजेंसियों को ‘पिंजरे में बंद तोता’ कहे जाने वाली उच्चतम न्यायालय की टिप्पणी को संस्थानों के राजनीतिक दुरुपयोग का सबूत बताया। आप नेता सत्येंद्र जैन भी कक्षा निर्माण मामले के सिलसिले में 6 जून को एजेंसी के समक्ष पेश हुए थे। आतिशी ने भाजपा पर शासन के मोर्चे पर अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए ध्यान भटकाने की रणनीति अपनाने का आरोप लगाया। पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया,पूरी दिल्ली में लंबे समय तक बिजली कटौती हो रही है, घरों में पानी की कमी है और सड़कें जलमग्न हैं। लेकिन इन मुद्दों को हल करने के बजाय, भाजपा जनता को गुमराह करने के लिए फर्जी मामले चलाने में व्यस्त है।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button