सिंगरौली

योगा दिवस के अवसर पर योग एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ संपन्न 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। आज अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर रामकुमार गुप्ता विजिलेंस हेड जीएम सहकार ग्लोबल के नेतृत्व में बलियारी ग्राउंड में प्रकृति और पर्यावरण को सुरक्षित एवं प्रदूषण मुक्त करने के लिए सभी भाइयों व कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया गया तथा पेड़ को सुरक्षित और हरा भरा रखने हेतु देखभाल करने का संकल्प भी लिया गया रामकुमार गुप्ता ने योग दिवस के अवसर पर संबोधित करते हुए कहा की पर्यावरण प्रदूषण एक ऐसी समस्या है जो हमारे प्राकृतिक पर्यावरण को क्षति पहुँचाने के रूप में हमारे जीवन और अन्य जीवों के लिए खतरा पैदा करती है मनुष्य होने के नाते, हम जिस पर्यावरण में रहते हैं, वह इस धरती पर हर संभव जीवन की भलाई में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, और यह हमारा कर्तव्य है कि हम सब कुछ संरक्षित और नियंत्रित रखें। वर्षों से, दुनिया भर में कई आंदोलन और जागरूकता अभियान चलाए गए हैं, जो लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाने के लिए आगे आए हैं यह दिन हमें यह याद दिलाने के लिए है कि पर्यावरण की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है. हमारे आसपास का हर पेड़, पशु, पानी और हवा सब मिलकर पर्यावरण बनाते हैं. आज पृथ्वी पर प्रदूषण, वनों की कटाई और जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं. अगर हम इन मुद्दों को नजरअंदाज करते हैं तो हमारा भविष्य संकट में पड़ सकता है।
इस अवसर पर राम कुमार गुप्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष ,ओमवीर सिंह परमार ,प्रदीप सिंह बघेल ,अमोल सूर्य राव , संदीप उपाध्याय नगर मंडल अध्यक्ष, श्याम शर्मा , पवन शर्मा ,आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button