बागपत

हरित प्राण को इंटरनेशनल कर्मशील पुरस्कार और डॉक्टरेट की उपाधि से नवाज़ा गया

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बागपत। आज का दिन हरित प्राण के लिए अविस्मरणीय और गौरवपूर्ण रहा। दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के देशमुख ऑडिटोरियम में आयोजित सॉक्ट्रेट सोशल रिसर्च यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह (Convocation) में उन्हें दो विशिष्ट सम्मान प्राप्त हुए।

इस भव्य आयोजन में हरित प्राण  को “इंटरनेशनल कर्मशील पुरस्कार” से सम्मानित किया गया, साथ ही उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए डॉक्टरेट की उपाधि (Doctorate Degree) भी प्रदान की गई। यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत समर्पण और परिश्रम का प्रतीक है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक बदलावों की भी पुष्टि है।

गौरतलब है कि इस समारोह में हरित प्राण ट्रस्ट को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था, और यह विशेष बात थी कि उन्हें यह आमंत्रण व्यक्तिगत नहीं, बल्कि हरित प्राण संस्था के नाम पर मिला — जो अपने आप में संगठन की सफलता और सामूहिक प्रयासों का प्रमाण है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद अपनी भावनाएँ व्यक्त करते हुए हरित प्राण ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ दिनेश बंसल ने कहा —

“यह उपलब्धि मेरी नहीं, यह हम सबकी है। मैं इस सम्मान को अपने सभी हरित साथियों को समर्पित करता हूँ। आप सभी का सहयोग, मार्गदर्शन, शुभकामनाएँ और आशीर्वाद हमेशा मेरी प्रेरणा रहे हैं। मेरी यही प्रार्थना है कि यह साथ यूँ ही बना रहे।”

इस अवसर पर देशभर से आए पर्यावरणविद्, समाजसेवी, शिक्षाविद और युवा कार्यकर्ता मौजूद थे, जिन्होंने हरित प्राण की उपलब्धियों पर तालियों की गूंज से उन्हें सराहा। समारोह का वातावरण प्रेरणादायी और ऊर्जा से परिपूर्ण था।

हरित प्राण की यह उपलब्धि उन सभी लोगों के लिए एक प्रेरणा है जो पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और सामाजिक जिम्मेदारी के पथ पर कार्यरत हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button