सिंगरौली

कमेटी पिछड़ा वर्ग ने शासकीय तालाब के मेढ़ में हो रहे अवैध निर्माण कार्य को रोके जाने बाबत दिया ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
सिंगरौली  । जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के जिला अध्यक्ष सुदामा प्रसाद कुशवाहा के द्वारा शर्मा कॉलोनी बैढ़न शासकीय तालाब के मेढ़ में हो रहे अवैध निर्माण कार्य को रोके जाने बाबत दिए ज्ञापन और अपने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि शर्मा कॉलोनी बैढ़न वार्ड क्रमांक 39 आरजी ग्राम बैढ़न के खसरा नंबर 784, 785 शासकीय /नगर पालिका निगम सिंगरौली के भूमि में बने तालाब के मेढ़ के बीचो-बीच कुछ असमाजिक तत्व अवैध निर्माण कार्य कर रहे हैं जिसके देखा देखी अन्य लोग भी अवैध निर्माण कार्य निश्चित रूप से करेंगे एवं तालाब की सौंदर्य करण प्रभावित होगा। अगर समय पर रोक नहीं लगाया जाता है तो शीघ्र ही निर्माण कार्य पूरी हो जाएगी जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
सुदामा प्रसाद कुशवाहा ने पत्र देकर मांग किया है कि शर्मा कॉलोनी बैढ़न वार्ड नंबर 39 शासकीय तालाब के मेढ़ में अवैध निर्माण कार्य करने से रोक लगाया जाए अन्यथा की स्थिति में माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर में आम जनमानस पिटीशन दायर करने हेतु बाध्य होंगे जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।
सुदामा प्रसाद कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि भाजपा के शासनकाल में शासकीय भूमियों पर अवैध रूप से अतिक्रमण हो रहा है जिस पर सरकार सजग नहीं है उक्त अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल सिंह चंदेल, जिला उपाध्यक्ष संगीता सिंह, डॉक्टर एच एल प्रजापति प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के कोऑर्डिनेटर लखनलाल शाह, महिलाj कांग्रेस सुषमा वर्मा, हरिश्चंद्र कुशवाहा, अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र साकेत, संगठन मंत्री अधिवक्ता उसैद हसन सिद्दीकी जिला उपाध्यक्ष श्रीनाथ सोनी, अशोक कुशवाहा, लालेराम पाल,शिवनारायण कुशवाहा, राजकुमारी,कोल उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button