मेरठ

गाइनोकोलॉजिकल कैंसर की जांच के लिए लक्षणों का इंतज़ार न करें: डा. स्वस्ति

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

मेरठ: स्त्रियों के स्वास्थ्य की बात करें तो चुप्पी हमेशा लाभकारी नहीं होती। गाइनोकोलॉजिकल कैंसर, जिसमें गर्भाशय, अंडाशय, गर्भाशय ग्रीवा (सर्विक्स), योनि और वल्वा का कैंसर शामिल है। अक्सर बिना किसी स्पष्ट लक्षण के शुरू होते हैं। शुरुआती चरणों में इन बीमारियों के लक्षण इतने सूक्ष्म होते हैं कि महिलाएं उन्हें नजरअंदाज कर देती हैं। जब तक असामान्य रक्तस्राव, पेट फूलना या पेल्विक दर्द जैसे स्पष्ट संकेत दिखाई देते हैं, तब तक बीमारी बढ़ चुकी होती है।

मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल वैशाली के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी (गायनेकोलॉजी) विभाग की डायरेक्टर डॉ. स्वस्ति ने बताया कि यही कारण है कि केवल लक्षणों के आधार पर डॉक्टर से संपर्क करना जोखिमभरा हो सकता है। आज भी कई महिलाएं मानती हैं कि जब तक कोई तकलीफ महसूस नहीं होती, तब तक गायनेकोलॉजिस्ट से मिलना जरूरी नहीं है। लेकिन सच्चाई यह है कि हर गाइनोकोलॉजिकल कैंसर शुरुआती चेतावनी नहीं देता। जैसे, अंडाशय का कैंसर साइलेंट किलर के नाम से जाना जाता है, क्योंकि इसके शुरुआती लक्षण मामूली होते हैं और आमतौर पर अन्य छोटी-मोटी समस्याओं के रूप में देखे जाते हैं। रूटीन स्क्रीनिंग और नियमित गाइनोकोलॉजिकल चेक-अप विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर जैसे कुछ कैंसर को लक्षणों के प्रकट होने से पहले ही पहचानने में मदद करते हैं। पाप स्मीयर और एचपीवी टेस्ट जैसे जांच प्रक्रियाओं ने उन देशों में सर्वाइकल कैंसर की दर को कम किया है, जहां एचपीवी वैक्सीनेशन और नियमित स्क्रीनिंग आम है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button