बरेली
हैदरी दल के नाम पर फैला रहा था ज़हर मोबाइल से मिले आपत्तिजनक वीडियो और चैट

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। नबी हसन ‘हैदरी दल’ का सक्रिय सदस्य था और युवकों को भड़काने का काम करता था। कुछ समय पहले पार्क में लड़कियों से बदसलूकी की घटना में भी हैदरी दल का नाम चर्चा में आया था। इस संगठन की वजह से बरेली में कई बार तनाव की स्थिति बन चुकी है। पुलिस पहले भी संगठन से जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। सटीक सूचना पर नबी हसन की गिरफ्तारी फरीदपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नबी हसन मदरसे के एक छात्र के साथ आपत्तिजनक हरकतें करता है और उसका वीडियो बनाकर उसे धमकाता है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में नबी हसन ने न केवल अपने अपराध कबूल किए, बल्कि हैदरी दल के नेटवर्क से जुड़े कई और लोगों के नाम भी बताए हैं। मोबाइल से मिले आपत्तिजनक वीडियो और चैट पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया है, जिसमें आपत्तिजनक वीडियो, चैट और भड़काऊ संदेश पाए गए हैं। एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आरोपी नबी हसन के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



