अमरोहा
अमरोहा में हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी
सोशल मीडिया पोस्ट के बाद दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : उत्तर प्रदेश के अमरोहा में हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी का मामला सामने आया है। बछरायूं थाना क्षेत्र के मुंडा खेड़ा खादर गांव के बिलाल और रिजवान ने सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी की।
टिप्पणी के वायरल होने के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। बछरायूं थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बिलाल पुत्र अकरम और रिजवान पुत्र साबिर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली भाषा का प्रयोग किया। इस घटना से हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वर्तमान में क्षेत्र में स्थिति शांतिपूर्ण है। पुलिस लगातार क्षेत्र की निगरानी कर रही है।




