पाकुड़
योजना का लाभ योग्य लाभुकों को मिलें यह सभी की जिम्मेदारी- डीसी
It is everyone's responsibility to ensure that eligible beneficiaries get the benefits of the scheme - DC

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजनान्तर्गत ऋण हेतु प्राप्त आवेदनों में से योग्य लाभुकों के चयन हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुसूचित जनजाति में कुल-13 आवेदन में स्वीकृति प्रदान की गई एवं पिछड़ा वर्ग में कुल-13 आवेदन में स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही अल्पसंख्यक में 09 आवेदन में स्वीकृति प्रदान की गई। उन्होंने इस योजनान्तर्गत अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक समुदाय के योग्य लाभुकों का चयन कर उन्हें लाभ देने का निर्देश दिया।



