रामपुर शाहबाद
शाहबाद में हृदय गति रुकने से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
रामपुर शाहबाद। नगर के मोहल्ला मस्जिद काजी निवासी 30 वर्षीय नन्हे की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। अचानक युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार शाहबाद नगर निवासी नन्हे चाय की दुकान चलाते थे। नन्हे की अचानक तबियत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें मुरादाबाद लेकर पहुंचे, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों ने डॉक्टरों को दिखाया। युवक की मौत से घर में मातम छा गया। शाम को नन्हे का अंतिम संस्कार कर दिया गया।



