अमरोहा

आपदा से बचाव का प्रशिक्षण

हसनपुर में एनडीआरएफ ने दी भूकंप, बाढ़ और सर्प दंश से बचाव की जानकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हसनपुर :  एनडीआरएफ की टीम ने गुरुवार को केंद्र सरकार के आदेश पर हसनपुर के सतेड़ा गांव में आपदा से बचाव का प्रशिक्षण दिया। टीम ने ग्रामीणों को भूकंप, बाढ़ और सर्प दंश से बचाव के तरीके समझाए। एनडीआरएफ टीम ने बच्चों को प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया।
तैयारियों की जानकारी दी
टीम ने आपदा पीड़ितों की मदद के लिए सीपीआर देने का तरीका बताया। साथ ही मरीजों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए स्ट्रेचर बनाने का तरीका भी सिखाया। टीम ने बाढ़ से पहले की जाने वाली तैयारियों की जानकारी दी। भूकंप के दौरान क्या करें और क्या न करें, इसकी जानकारी भी दी गई।
वज्रपात से बचाव के लिए पानी से बाहर निकलने, पेड़ के नीचे और बिजली के खंभों के पास न खड़े होने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में एनडीआरएफ के एसआई धर्मेंद्र कुमार, राजस्व निरीक्षक अरविंद कुमार शर्मा, प्रमोद कुमार यादव, सनमुख राव, मिंटू मिश्रा, रोहतास, पुरुषोत्तम और लेखपाल दीपक चौधरी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button