अमरोहा

हसनपुर में किसान यूनियन का धरना

हरि बाबा बांध का कच्चा मार्ग पक्का कराने की मांग, गजरौला में बने ट्रामा सेंटर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा :  गंगेश्वरी ब्लॉक स्थित रहरा में भारतीय किसान यूनियन शंकर की मासिक पंचायत का आयोजन किया गया। धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता और शीशपाल के संचालन में हुई इस पंचायत में कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए।
पंचायत में मांग की गई कि किसान आयोग का गठन डॉक्टर स्वामीनाथन की रिपोर्ट के अनुसार किया जाए। साथ ही जनपद अमरोहा को विकास प्राधिकरण का दर्जा दिया जाए और गजरौला में ट्रामा सेंटर स्थापित किया जाए।
गंगेश्वरी क्षेत्र में सिलारा एतामाली से सिलारा तक हरि बाबा बांध धाम का मार्ग कच्चा है। सावन में लाखों कांवड़ यात्री इसी मार्ग से जल चढ़ाने जाते हैं। कच्चे मार्ग के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यूनियन ने मांग की है कि इस मार्ग का सर्वे कराकर जल्द से जल्द इसे पक्का किया जाए।
आवारा पशुओं की समस्या पर भी चर्चा हुई। किसानों की फसलें आवारा पशुओं से बर्बाद हो रही हैं। करोड़ों रुपए की लागत से बनी गौशाला का सही उपयोग नहीं हो रहा है। सावन में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को देखते हुए आवारा पशुओं को गौशाला में भेजने की मांग की गई। यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि किसी कांवड़ यात्री को आवारा पशु से चोट पहुंचती है, तो इसकी जिम्मेदारी क्षेत्र के शासन-प्रशासन की होगी।
बैठक में डॉ. योगेंद्र कुमार, शीशपाल सिंह, कमल ठाकुर, राकेश कुमार, लल्लू सिंह, बालकिशन, श्रीपाल, सुधीर, भोला रावत, मुंशीलाल, धनपत, छत्रपाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button