राजस्थान :राजकीय प्राथमिक विद्यालयों मे संस्कार शिक्षकों की होगी भर्ती

खैरथल -तिजारा: राजस्थान सरकार ने नई शिक्षा नीति के तहत राज्य के राजकीय प्राइमरी स्कूलों में संस्कार शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की है। मिली जानकारी के अनुसार संस्कार शिक्षकों की शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास होगी और इन शिक्षकों को प्रतिदिन एक घंटे की पढ़ाई करनी होगी। इन शिक्षकों का वेतन लगभग 9,240 रुपये प्रति माह होगा और उन्हें अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। यह पहल आगामी शैक्षिक सत्र से लागू की जाएगी, जिससे न केवल शिक्षा के स्तर में सुधार होगा, बल्कि युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे। राजस्थान सरकार की यह योजना समाज के विभिन्न वर्गों के लिए लाभकारी साबित होगी और विशेष रूप से बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेगी। इस योजना के तहत संस्कार शिक्षक शिक्षा प्रदान करते हुए बच्चों के नैतिक और सामाजिक विकास में योगदान देंगे, जिससे राज्य में शिक्षा का स्तर और बेहतर होगा।
