विजयपुरा में चार माह से सीएचओ का है रिक्त पद चिकित्सा सेवा के लिए है मौहताज

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
रींगस,बावड़ी। ग्राम पंचायत कांसरड़ा के राजस्व गांव विजयपुरा में करीब चार माह से सीएचओ का पद रिक्त होने से चिकित्सा सेवा के लिए ग्रामीण मौहताज हो रहे है। अरूण जाखड़ व नारायण महरिया ने बताया कि विजयपुरा व चारणवास, गंगासागर सहित कई ढाणियों को मिलकार करीब तीन हजार आठ सौ की आबादी है। वर्तमान में विजयपुरा उप स्वास्थ्य केन्द्र पर एक एएनएम के भरोसे तीनों गांवों के मरीजों की बीपी, शुगर जांच करती है। लेकिन बीमार व्यक्ति को दवाईयां देना एक सीएचओं का काम है। लेकिन सीएचओ नहीं होने से कमला देवी रूण्डला व झमरी देवी रूण्डला केन्द्र पर सीएचओ को दिखाने के लिए आई तो पद ही रिक्त मिला। लेकिन एएनएम ने मरीजों की बीपी जांच कर मायूस नहीं होने दिया। ग्रामीणों ने विधायक सुभाष मील व खण्डेला मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी नरेश कुमार पारीक से सीएचओ को लगाने की मांग की है। जिससे राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही चिकित्सा योजना का लाभ तीन गांवों के लोगों को लाभ मिल सके। ग्रामीणों ने बताया कि गांव ढाणियों के मरीजों को बी.पी., शुगर, एचबी, दवाईयां, मलेरिया स्लायड जैसी चिकित्सा सुविधा से वंचित हो रहे है। महिपाल कूड़ी, राजेन्द्र कूड़ी , बजरंग बाजिया सहित अन्य लोग थे।



