पाकुड़

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आयोजित शिविर में आमजन हुए लाभान्वित

Common people benefited from the camp organized under Dharti Aaba Tribal Village Excellence Campaign

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के सदर प्रखण्ड अन्तर्गत पंचायत नवीनगर में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आयोजित शिविर में लोगों का पेंशन, आधार, राशनकार्ड, जाति- निवास प्रमाणपत्र अन्य समेत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्रता को पूरा कर आम-जनों को जोड़ा गया। साथ लाभुकों को लाभान्वित भी कराया गया। जाति, निवास, कृषि, पीएम आवास योजना अन्य का आवेदन भी लिया गया। साथ ही मनरेगा योजना अन्तर्गत बागवानी की स्वीकृति समेत पेंशन स्वीकृति ऑन द स्पॉट की गई। शिविर में कई योजनाओं से जुड़े कार्यों का ऑन द स्पॉट निष्पादन कर लाभान्वित कराया गया। वही कार्यक्रम की शुरुआत बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू व पंचायत मुखिया के द्वारा किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button