रांची

विनोद कुमार पांडेय समेत झामुमो रांची इकाई ने वीर शहीद सिद्धो- कान्हू की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Vinod Kumar Pandey along with JMM Ranchi unit garlanded the statue of Veer Shaheed Sidhu-Kanhu

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। हूल दिवस के अवसर पर झामुमो रांची जिला समिति द्वारा रांची के कांके रोड स्थित सिदो कान्हू उद्यान अवस्थित सिदो कान्हू के अदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पार्टी के केन्द्रीय महासचिव सह- प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय उपस्थित हुए और माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि पार्टी की ओर से हम हूल दिवस के अवसर पर सिद्धो- कान्हू, चांद भैरव, फूलों झानो को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन करते हैं। हूल दिवस को हम क्रांति दिवस के रूप मे भी मनाते हैं और इनके जो संघर्ष और कार्य रहे हैं विशेषकर आदिवासी और स्थानीय समुदाय लोगों के लिए, साथ ही जो ऊर्जा भरने का कार्य किया है, उस ऊर्जा से हम ये प्रण लेकर यहां से जाते हैं कि चाहे हम सत्ता मे रहे या ना रहे राज्य के लोगों के हक अधिकार के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य सह जिला संयोजक मंडली सदस्य पवन जेडीया, केंद्रीय सदस्य सह जिला संयोजक मंडली सदस्य अश्विनी शर्मा, जिला संयोजक मंडली सदस्य डॉ हेमलाल मेहता, धर्मेंद्र सिंह, सोनू मुंडा, आदिल इमाम, जनक नायक, डॉ तालकेश्वर महतो, कुदूस अंसारी, आफताब आलम, अरुण वर्मा, विक्की यादव, सोहेल खान, प्रदीप मिर्धा, आशुतोष वर्मा, सज्जाद अंसारी, अंकिता वर्मा, महादेव मुंडा, जीत गुप्ता, पुष्पा बरदेवा, अनमोल रतन सांचा, कयूम अहमद, मो फिरोज, गोपाल पांडेय, महताब आलम, आशुतोष गोस्वामी, निखिल, साहिल यादव, अब्दुल्ला हबीब, विजय रविदास, मो असलम, अजीजुल रहमान, गौरव, अवधेश यादव, राकेश, प्रेम प्रतीक, रवि कुमार, ललित लिंडा, मो एनुल, नौशाद आलम, मो सनी, आयुष राज वर्मा, रविनेश भगत, नीरज वर्मा, विकास नायक, ओम शर्मा, रिशु सिंह, अमन कुमार, सोनू, कृष्णा एवं सैकड़ों कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button