मेरठ

मानसून का आगाज, एमडी की जनता से अपील, बरतें सावधानियां

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

मेरठ। मानसून का आगाज हो गया, बारिश शुरू होते ही बिजली विभाग की ओर से सोमवार को दिशा-निर्देश जारी किए गए। पश्चिमांचाल विद्युत् वितरण निगम लिमिटेड की निदेशक ईशा दुहन ने जनहित में जारी इन निर्देशों में हादसों से बचने के लिए आम जनता से अपील की गई है।

सावधानियां, और बचाव के तरीकें

  1. बिजली के खंभों को छूने से बचे।
  2. बिजली के खंभों से अपने मवेशियों को ना बांधे।
  3. यथासंभव बिजली लाइनों के नीचे कोई भी प्रोग्राम ना करे।
  4. नए भवनों से बिजली लाइनों की उचित दूरी बनाए रखें।
  5. 5.बिजली खंभे पर यदि स्पार्किंग हो रही हैं तो तुरंत अपने उपकेन्द्र पर या जेई,लाइमैन को सूचना दे।
  6. यदि बारिश में खंभे पर तेजस्पार्क हो रहा हो और आस-पास पानी भरा हुआ है तो उस रास्ते से या पानी में जाने से बचे व दूसरों को भी सावधान करे।
  7. यदि बिजली के तार किसी पेड़ के निकट से गुजर रहे हो तो किसी भी स्थिति में उस पर चढ़ने या छंटाई करने से बचे।
  8. ट्रांसफार्मर,लाइनों पर बम्बू या किसी और चीज से कुंडी न डाले, बड़ा हादसा हो सकता है।
  9. बिजली खंभों को चार दिवारी या बाउंड्रीवाल में अतिक्रमण ना करे,हादसा होने पर भारी नुकसान हो सकता है।
  10. घर में उपकरण अच्छी क्वालिटी के ही उपयोग करें,घर के अंदर बिजली फिटिंग में अर्थिंग जरूर कराएं।

कोई व्यक्ति बिजली के गिरफ्त में आए, तो ये करें:-

  1. सबसे पहले अपने आप को किसी सूखी जगह पर होना सुनिश्चित करें, फिर अपने जूते जो भीगे ना हो, कोई भी धातु लगे ना हो, वह पहने, फिर किसी इंसुलेटेड डंडे (प्लास्टिक, लकड़ी जो सुखा हो) से व्यक्ति को छुड़ाने का प्रयास करे।
  2. यदि करंट घर के अंदर लगा है तो तुरंत मेन स्विच ऑफ करे।
  3.  व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल ले जाए।
  4. बारिश के इस मौसम में यदि बिजली गुल होती हैं तो हंगामा ना करके शांत रहे।
  5. ये सोचिए कि आप बारिश में भीगने से भी डरते हो, उस विपरित परिस्थितियों में कोई आपके लिए किसी खंभे पर या सब स्टेशन पर बिजली तारों से जूझ रहा होता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button