पाकुड़

लार्वीसाइडल दवा का छिड़काव करने का दिया गया निर्देश

Instructions given for spraying larvicidal medicine

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में डेंगू व चिकनगुनिया की रोकथाम, नियंत्रण एवं बचाव के लिए जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त मनीष कुमार ने लार्वीसाइडल दवा का छिड़काव, जल जमाव को समाप्त करने, अस्पतालों में डेंगू-चिकनगुनिया के ईलाज की विशेष व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। शहरी क्षेत्र के भीड़ भाड़ वाले जगहों में लार्वीसाइडल दवा का छिड़काव करना सुनिश्चित करें। इस दौरान उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि डेंगू और चिकनगुनिया से निपटने के लिए सदर अस्पताल में 4 बेड सुरक्षित रखें। सभी बेड को मच्छरदानी युक्त रखने का निर्देश दिया गया है। संबंधित मरीजों के उपचार के लिए पर्याप्त मात्रा में दवा की व्यवस्था सभी अस्पतालों में हमेशा उपलब्ध रखें। डेंगू के मरीज की पुष्टि होने पर मरीज के निवास स्थान के 500 मीटर के रेडियस में फागिंग कराने का निर्देश दिया गया है। इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के द्वारा एक्टिव सर्विलांस कराने का निर्देश भी दिया गया है ताकि नए मरीजों की खोज की जा सके।उपायुक्त ने प्लेटलेट्स की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button