बरेली
साइबर ठगों से बचाने को लेकर पुलिस एवं सामाजिक संस्था ने किया जागरूक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। थाना हाफिजगंज के गांव ग्रेम में बुधवार को महिला हेड कांस्टेबल रूपदेई रूपदेई साकार संस्था से कमलेश एवं तारा देवी वूमेन चाइल्ड वेल्फेयर सोसायटी बरेली ने ग्रामीण महिलाओं, बालिकाओं एवं पुरूषों को साइबर अपराध से बचाव के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए जागरूक किया। उन्होंने बैंक की ओटीपी किसी के साथ भी साझा न करने तथा मोबाइल पर कोई अधिकारी बनकर काॅल आए और बैंक की जानकारी मांगे या गलत काम करने पर बचने के लिए रूपये डालने को कहे तो उसके झांसे में बिल्कुल न आएं।यह सब साइबर ठगों की चाल होती है। सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है।



