बेतुल

बैतूल नवनियुक्त सीएमएचओ से मिले सामाजिक पदाधिकारी

जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की रखी मांग

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बैतूल। जिले में नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की पदस्थापना के बाद सामाजिक संगठन सक्रिय हो गए हैं। स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर जागरूकता और संवाद की दिशा में कदम उठाते हुए जिले के प्रमुख सामाजिक पदाधिकारी स्वास्थ्य अधिकारी से मिलने पहुंचे। इस अवसर पर श्रवण परते, अधिवक्ता शशिकांत नागले, संतु सूर्यवंशी, चंद्रभान बडोदे सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य अधिकारी का स्वागत किया। स्वागत-सत्कार के उपरांत प्रतिनिधियों ने जिले की विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, समय पर चिकित्सकों की उपलब्धता, एम्बुलेंस सुविधा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति पर चिंता जताई।
अधिवक्ता शशिकांत नागले ने बताया कि कई ग्रामीण क्षेत्रों में योग्य डॉक्टरों की कमी होने के कारण लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल या निजी क्लीनिक की ओर रुख करना पड़ता है, जिससे आर्थिक बोझ भी बढ़ता है। श्रवण परते और संतु सूर्यवंशी ने सुझाव दिया कि गांवों में स्वास्थ्य शिविरों की नियमितता बढ़ाई जाए तथा जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने प्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर करने के लिए विभाग लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि जो भी समस्याएं सामने लाई गई हैं, उन पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button