उपायुक्त व डीपीआरओ ने चिकुनगुनिया व डेंगू के बचाव को लेकर जागरूकता रथ को दिखाया हरी झंडी
Deputy Commissioner and DPRO flagged off the awareness chariot for prevention of Chikungunya and Dengue

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। बरसात का मौसम शुरू होते ही स्वास्थ्य विभाग चिकुनगुनिया और डेंगू से बचाव के लिए सतर्क हो गया है। इस बीमारी से बचाव और बीमारी के प्रति लोगों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए समाहरणालय स्थित परिसर से उपायुक्त मनीष कुमार व जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू एवं जिला भीवीडी पदाधिकारी डॉ अमित कुमार, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ के.के सिंह के द्वारा चिकुनगुनिया व डेंगू के बचाव को लेकर जागरूक प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि यह प्रचार रथ सभी प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों एवं टोलों में जाकर बीमारी से बचाव के तरीके बतायेगी। घर के आसपास टुट-फुटे बर्तन, पुराने टायर अथवा गमला या कुलर में पुराना में पानी न जमा होने देने, पानी में दो बूंद किरोसीन डालने तथा बीमारी के लक्षण दिखते ही अपने निकटवर्ती अस्पताल में पहुंच कर उसका तुरंत इलाज शुरू करायें। उपायुक्त ने कहा कि जागरूकता ही दोनों बीमारियों का सही इलाज है।



