शान्ति समिति की बैठक में डीसी – एसपी ने की अपील, दिये सख्त निर्देश, हर गतिविधियों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर, असमाजिक तत्वों पर बरती जायेगी सख्ती
DC-SP appealed in the peace committee meeting, gave strict instructions, police will keep a close watch on every activity, strict action will be taken against anti-social elements

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। बाजार समिति प्रांगण, पाकुड़ में उपायुक्त मनीष कुमार व एसपी निधि द्विवेदी की संयुक्त अध्यक्षता में हुई शान्ति समिति की बैठक में जिले भर से आये गणमान्य व्यक्तियों से शान्ति पूर्ण माहौल में हर्षोल्लास के साथ मुहर्रम अन्य त्यौहार मनाने को लेकर सुझाव प्राप्त करने के पश्चात उपायुक्त ने कई अहम निर्देश दिया। वही उपायुक्त मनीष कुमार व एसपी निधि द्विवेदी ने लोगों को सोशल मीडिया की भ्रामक टिप्पणी से दूरी बनाते हुए विधि व्यवस्था संध्यानार्थ में प्रशासन की सहयोग करते हुए जिले में शान्ति पूर्ण तरीके से मुहर्रम अन्य त्यौहार मनाने की अपील किया। साथ ही किसी भी अप्रयोजनीय गतिविधियों की इश्यू पर तुरन्त प्रशासन को सूचित करते हुए सहयोग करने, एक- दूसरे में समन्वय स्थापित करते हुए बेहतरीन आयाम स्थापित करने की ताकीद की। साथ ही सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी गतिविधि उत्पन्न करने वाले असमाजिक तत्वों/ मनचलों समेत शान्ति भंग करने की अचारण क्रियट करने वालो पर सख्त से सख्त कारवाई की जायेगी। बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महेशपुर एवं पाकुड़, प्रशासक, नगर परिषद, बीडीओ/ सीओ, सभी थाना प्रभारियों समेत जिले के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।



