अमेठी

बृजेश मिश्रा बने कांग्रेस के संग्रामपुर ब्लॉक अध्यक्ष 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमेठी।कांग्रेस ब्लाक उपाध्यक्ष बृजेश मिश्र लगातार कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर लोगो तक हमेशा नीतियों को पहुंचाने का काम किया है। और हमेशा ही सोशल मीडिया पर कांग्रेस के लिए बात करते रहते है और काग्रेस की नीतियों को हर समय सभी वर्गों में बताने का काम करते रहते है और दिन भर बिना किसी लाभ में पड़े हुए कांग्रेस के लिए एकदम जुझारू रूप से काम करते रहते हैं। लोगों को कांग्रेस के प्रति जागरूक करने का भी काम बहुत बखूबी किए हैं।  कांग्रेस कमेठी अमेठी जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने बृजेश मिश्र को ब्लॉक की बड़ी जिम्मेदारी सौपा। नव निर्वाचित ब्लाक कांग्रेस कमेटी संग्रामपुर अध्यक्ष बृजेश मिश्र ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारी को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमें जो जिम्मेदारी मिली है । जिम्मेदारी को पूरी मेहनत , ईमानदारी से निभाने का पूरा प्रयास करूंगा। और अपने काम को ससमय  काम पूरा करेगे।
 बृजेश मिश्र को ब्लॉक अध्यक्ष संग्रामपुर  के बनाए जाने पर जनपद और ब्लॉक के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।ब्लाक कांग्रेस कमेटी संग्रामपुर पूर्व अध्यक्ष सुरेश कुमार शुक्ल, पूर्व अध्यक्ष हीरा मणि कनौजिया,कांग्रेस मण्डल अध्यक्ष सभाजीत शुक्ल,कांग्रेस नेता बिनोद कुमार पाण्डेय, पवन कुमार पाण्डेय,चन्द्र भान तिवारी,बिबेक कुमार तिवारी,दिलीप कुमार तिवारी आदि नेताओ ने ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष को बधाई सौपी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button