
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : गोड्डा की बेटी मानसी बजाज और पल्लवी अग्रवाल के चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने पर मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष प्रितम गाडिया ने बधाई देते हुए गोड्डा के मारवाड़ी समाज के लिए गर्व की बात बताया। मानसी के पिता महेश बजाज और पल्लवी के पिता संजित अग्रवाल ने बेटी की सफलता के लिए बिटिया की मेहनत और लगनशीलता को कारण बताया। वहीं बधाई देने में मारवाड़ी युवा मंच के सचिव पियूष खेमानी, मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष श्रवण अग्रवाल, नवनित सरावगी, राकेश अग्रवाल, अंकित गाडिया, देवाशीष बजाज, प्रकाश अग्रवाल, शुभकरण भगत, रवि अग्रवाल आदि मंच और सम्मेलन के सभी सदस्यों ने बधाई दी।




