अमरोहा
अमरोहा के गांव में दो पक्षों में मारपीट,
पुरानी रंजिश में 7 लोग घायल, लाठी-डंडे लेकर सामने आए लोग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : डिडौली थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर जैद में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। शुरुआत में मामूली कहासुनी हुई। यह कहासुनी धीरे-धीरे मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए।
इस घटना में एक पक्ष से गुफरान, हिजात, नईम, अकबरी और सलमान घायल हुए। दूसरे पक्ष से नदीम और मजहरूल को चोटें आईं। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
घटना के बाद दोनों पक्ष डिडौली थाने पहुंचे। उन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। डिडौली थाना प्रभारी हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी घायलों का मेडिकल कराया गया है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



