रामपुर शाहबाद
भुर्जी समाज का तीन दिवसीय वार्षिक मेले को लेकर सीओ ने किया मेला स्थल का निरीक्षण।
कंट्रोल रूम से पुलिस की रहेगी पैनी नजर ।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। नगर के जयतोली रोड पर स्थित महाराज चंद्र देव के चंदा खरताल प्राचीन मंदिर पर वार्षिक सम्मेलन का आयोजन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है बुधवार से शुरू होकर तीन दिन तक चलने वाले इस वार्षिक सम्मेलन में अनेकों राज्यों के भुर्जी समाज के लोग पहुंचते हैं इस परंपरागत वार्षिक सम्मेलन में नवदंपति जोड़े भी पहुंचते हैं , जहां वे चंदा खरताल प्राचीन मंदिर में पहुंचकर माथा टेकते हैं। इस सम्मेलन में यूपी के अलावा हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड से भारी तादाद में श्रद्धालु परिवार सहित पहुंचते है । मंगलवार को पुलिस क्षेत्राधिकार हर्षिता सिंह और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज ने मौके पर पहुंचकर मेला स्थल और मंदिर परिसर का निरीक्षण किया इस दौरान सीओ हर्षिता सिंह ने बताया की मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो इसलिए मेला कमेटी के सदस्यों के साथ भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे के साथ निगरानी करने के लिए कंट्रोल रूम की व्यवस्था की हे आज सामाजिक प्रवृत्ति वाले लोगों की निगरानी के लिए सदा पुलिस बल और महिला सुरक्षा व्यवस्था के लिए महिला पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की गई है



