गुरू पूर्णिमा पर डॉ. आर.एस जाखड़ किया सम्मान।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
सीकर ,रीगंस (बावड़ी)। क्षेत्र के आस पास के गांवों के लोगों ने गुरू पूर्णिमा के अवसर पर रींगस कस्बे में स्थित जे.डी हॉस्पिटल हार्ट एण्ड ट्रोमा सेन्टर रींगस के निदेशक डॉ. आर.एस. जाखड़ का गुरू पूर्णिमा पर सम्मान किया गया। डॉ. आरएस जाखड़ ने अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाले व सही मार्ग दर्शन देने वाले डॉ. जाखड़ के शिष्य व आस पास के ग्रामीणों ने मिलकर साफा पहनाकर व राधा कृष्ण सहित अन्य स्मृति चिन्ह् भेंटकर शीश नवाकर सम्मान किया। साथ ही मिठाई खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही सीईओ मदन जाखड़ व बलराम जाखड़ को स्मृति चिन्ह् देकर सम्मान किया गया। इस मौके पर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. आशीष चौधरी, डॉ. कुलेन्द्र सिंह राठौड़, डॉ. सीएम जाखड़, डॉ. राजपाल, ओटी इंचार्ज रामकरण, सुनिल जाखड़, हरफूल वर्मा, गरिमा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।



