अमरोहा
कावड़ यात्रा से पहले अमरोहा में पुलिस अधिकारियों के तबादले
एक इंस्पेक्टर और चार दरोगाओं को मिली नई जिम्मेदारी, तत्काल चार्ज लेने के निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : कावड़ यात्रा की तैयारियों के मद्देनजर एसपी अमित कुमार आनंद ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। उन्होंने एक इंस्पेक्टर और चार दरोगाओं का तबादला कर दिया है।
पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर अमरपाल सिंह को गजरौला थाने का क्राइम इंस्पेक्टर नियुक्त किया गया है। दरोगा कुलदीप तोमर को पुलिस लाइन से एसओजी का प्रभारी बनाया गया है।
रामपुर तगा चौकी के प्रभारी दरोगा उमेश कुमार को एसपी पीआरओ की जिम्मेदारी दी गई है। थाना डिडौली के दरोगा संजीव कुमार को रामपुर तगा का नया चौकी प्रभारी बनाया गया है।
महिला दरोगा अलका चौधरी को फीड बैक, फोलो अप सेल से सम्मन सेल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल नए पद का कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।


