गोड्डा

गोड्डा एसडीओ ने डांगापाड़ा खदान एवं दमाकोल फॉल का किया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा : अनुमंडल पदाधिकारी बैधनाथ उरांव ने वन प्रमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में सुंदरपहाड़ी प्रखण्ड के डांगापाड़ा खदान और प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दमाकोल फॉल का संयुक्त निरीक्षण किया। वहीं निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, खनन की वर्तमान स्थिति, पर्यावरणीय प्रभाव तथा पर्यटन की संभावनाओं का जायजा लिया। एसडीओ ने स्थानीय प्रशासन को पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ क्षेत्र के समुचित विकास हेतु दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दमाकोल फॉल जैसे प्राकृतिक स्थलों को सुरक्षित रखना और पर्यटन को बढ़ावा देना प्रशासन की प्राथमिकता है। साथ ही खदान क्षेत्रों में नियमों के अनुसार कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। निरीक्षण दल में संबंधित विभागों के अधिकारी व स्थानीय प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button