Uncategorized
चंद्रवंशी भुर्जी समाज उत्थान समिति ने शाहबाद पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन को किया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
रामपुर शाहबाद। चंद्रवंशी भुर्जी समाज उत्थान समिति ने शाहबाद क्षेत्र की मीडिया का स्वागत किया। जयतोली रोड स्थित चंद्रखरताल मंदिर पर चले तीन दिवसीय कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश ही नहीं अन्य कई प्रदेशों से चंद्रवंशी भुर्जी समाज के लोगों ने आकर महाराज की समाधि पर माथा-टेका और प्रसाद चढ़ाकर भंडारा ग्रहण किया था। इन तीन दिनों की बेहतरीन कवरेज शाहबाद क्षेत्र की मीडिया द्वारा की गई जिससे इस प्रसिद्ध मंदिर की पहचान भारत के कोने-कोने तक पहुंची। चंद्रवंशी भुर्जी समाज उत्थान समिति ने समस्त मीडिया बंधुओं को आमंत्रित कर उन्हें शाल ओड़ाकर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष आफताब, महासचिव सिफत मियां, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एहसान खान, प्रवक्ता अखिलेश रस्तोगी, संरक्षक सखावत अली, कोषाध्यक्ष मुस्तफा हुसैन, उपाध्यक्ष शराफत हुसैन, उपाध्यक्ष आकाश शंकर, उपाध्यक्ष राजीव भटनागर, विधिक सलाहकार अभिषेक शर्मा, संयुक्त सचिव विशाल जोशी, जहीर खान, फैज़ी खान, सुमित कश्यप आदि रहे। वहीं चंद्रवंशी भुर्जी समाज उत्थान समिति के अध्यक्ष प्रदीप चंद्रवंशी, लक्ष्मी नारायण चंद्रवंशी, वेद प्रकाश चंद्रवंशी, अमित चंद्रवंशी, विनोद चंद्रवंशी व राजा चंद्रवंशी सहित अनेकों लोग रहे।


