अमेठी
खण्डजा मार्ग प्रदूषित जल भराव,आवागमन बाधित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
अमेठी, भेटुआ। बिकास खण्ड भेटुआ की ग्राम पंचायत भरेथा के गांव पूरे अवधराम पाण्डेय का पुरवा मे पतियरिया से पूरे चौबे खण्डजा मार्ग है। पूरे अवधराम पाण्डेय का पुरवा मे शिव मूर्ति पाण्डेय ने समर सेबुल पम्प से खण्डजा मार्ग पर प्रदूषित पानी भर देते है। कीचड की बजह से आवागमन प्रभावित हो चला है। ग्राम सभा की जमीन पर खण्डजा मार्ग बना है। लेकिन शिव मूर्ति पाण्डेय ग्राम सभा की जमीन पर अतिक्रमण कर घर बनाए है। अब खण्डजा मार्ग पर कब्जा करना चाह रहे है।
खण्ड बिकास अधिकारी भेटुआ ऐश्वर्य यादव से बीडीसी धर्मेंश कुमार कश्यप ने मांग किया है कि समस्या का निराकरण करवाया जाए। भाजपाई खण्डजा मार्ग पर अतिक्रमण कर लिए है। सफाई कर्मी की डयूटी लगाई जाए और प्रदूषित पानी की समस्या तत्काल दूर किया जाय।



