पाकुड़

विश्व कौशल दिवस के अवसर पर मेगा स्किल सेन्टर निष्ठा के द्वारा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

On the occasion of World Skill Day, a program was organized by Mega Skill Center Nishtha

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तत्वाधान में मोहनपुर हिरणपुर पाकुड़ स्थित मेगा स्किल सेंटर निष्ठा के द्वारा विश्व कौशल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला कौशल पदाधिकारी श्री राहुल कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला कौशल पदाधिकारी ने बच्चों को अपने जीवन में अत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किये। उन्होंने कहा कि जिले के छात्र- छात्राओं को रोजगार प्राप्त करने में श्रम विभाग कई प्रकार से कोशिश कर रहा है ताकि अभ्यार्थियों को हुनरमंद बनाकर रोजगार उपल्ब्ध कराने में कौशल विकास केन्द्रों की भूमिका अत्यंत प्रशंसनीय है। उन्होंने “निष्ठा कौशल केन्द्र” द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त श्रीमती पूनम दास की सफलता गाथा का उल्लेख किया श्रीमती दास ने सिलाई का प्रशिक्षण प्राप्त किया फिर संस्था द्वारा प्लेसमेंट कराए जाने पर वे तमिलनाडु गयी। पहले वे एक-एक रूपये पैसे के लिए माता-पिता पर आश्रित थी उनका बैंक एकाउन्ट खाली रहता था।अब एक साल के अन्दर उनके एकाउन्ट में एक लाख रूपये है यह बचत इसलिए हो पाई क्योंकि उन्होंने तमिलनाडु स्थित कौशल केन्द्र में रहने- खाने की सारी सुविधाएँ कम्पनी द्वारा उपलब्ध कराई जाती है। कार्यक्रम में *सेंन्टर मैनेजर नवल ठाकुर, राहुल शर्मा, जयकार हाजरा, पिंकी देवी, मंजु देवी एवं समस्त प्रशिक्षकगण उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button