झिकरहाटी पश्चिमी नया टोला आंगनबाड़ी केन्द्र के लिए सेविका बहाली हेतु की गई आमसभा
A public meeting was held for the recruitment of a worker for Jhikarhati Western Naya Tola Anganwadi Centre

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। प्रखण्ड पाकुड़ क्षेत्रान्तर्गत पंचायत झिकरहाटी पश्चिमी नया टोला स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र के सेविका अर्चना मिश्रा सेवानिवृत्त होने के पश्चात इस केन्द्र में सेविका पद रिक्त हो गया था। विभाग ने आमसभा के माध्यम से सेविका की चयन हेतु आदेश जारी करते हुए 15 जुलाई 2025 को आमसभा की तारीख मुकर्रर किया था। और उसी तारीख को सससम – अवधि में ही बीडीओ सह- सीडीपीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू की अध्यक्षता में उल्लेखनीय आंगनबाड़ी केन्द्र की सेविका बहाली हेतु पंचायत झिकरहाटी पश्चिमी में आम सभा की गई। जिसमें सुपरवाइजर, एएनएम, मुखिया समेत उल्लेखनीय आंगनबाड़ी केन्द्र (पोषक क्षेत्र) के स्थानीय ग्रामीणों ने भी भागीदारी सुनिश्चित किया। वही आमसभा में करीब पांच कैंडिडेट ने अपना आवेदन जमा किया। वही पंचायत झिकरहाटी पश्चिमी के नया टोला स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र के लिए रिक्त सेविका पद की बहाली हेतु आवेदन किये कैंडिडेट में से कई कैंडिडेट ने एमए तक की डिग्री भी जमा किया गया है। जबकि उक्त आंगनबाड़ी केन्द्र के पोषक क्षेत्र में पड़ने वाले अनवारा खातुन एमए डिग्री के साथ – साथ बीएड, डीएड समेत हेल्थ केयर से जुड़े वोकेशनल कोर्स भी किया हुआ है और उन्होंने भी उल्लेखनीय आंगनबाड़ी केन्द्र में सेविका की बहाली के लिए आमसभा में आवेदन जमा किया है। वही इस आमसभा में बीडीओ सह- सीडीपीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू के द्वारा सेविका की बहाली से सम्बन्धित नियमावली को पढ़कर सुनाया भी गया है। वही पांच कैंडिडेट में से हसुबा खातुन की नाम प्रकाश में आया है। अब देखना है कि उल्लेखनीय आंगनबाड़ी केन्द्र की सेविका की बहाली के लिए एमए डिग्री के आधार पर ही चयन प्रक्रिया को तवज्जो दिया जाता है या फिर एमए डिग्री के साथ- साथ बीएड, डीएड समेत हेल्थ केयर से जुड़े वोकेशनल कोर्स की हुई कैंडिडेट को तवज्जो दिया जाता है।



