गुना

मुख्यमंत्री के अगले सप्ताह के संभावित दौरे की तैयारी को लेकर कार्यक्रम स्थल का कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गुना : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अगले सप्ताह के संभावित दौरे के मद्देनज़र चांचौड़ा में प्रशासनिक तैयारियों एवं व्यवस्था संबंधी कार्यों को लेकर कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल, पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी एवं वनमंडलाधिकारी अक्षय राठौर ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने लहरचा रोड बायपास स्थित नवीन दशहरा मैदान में बने हेलीपैड का निरीक्षण कर लेवलिंग, घास कटाई, सौंदर्यीकरण एवं रंगाई-पुताई कार्य समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके बाद कृषि उपज मंडी प्रांगण बीनागंज में होने वाले कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर यातायात व्यवस्था, रूट चार्ट, बस पार्किंग, बैठक व्यवस्था, कानून व्यवस्था, स्टेज निर्माण, फायर ब्रिगेड और बैरिकेडिंग आदि की तैयारियों की समीक्षा की गई एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के उपरांत मंडी कार्यालय में अधिकारियों की बैठक आयोजित कर विभिन्न प्रस्तावित शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रमों, जिले की उपलब्धियों एवं अन्य विषयों पर चर्चा कर तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान चांचौड़ा विधायक प्रियंका मीना, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक दुबे, एसडीएम चांचौड़ा रवि मालवीय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button