खैरथल

गांव-गांव पहुंचकर जनता से सीधा संवाद

जमीनी हकीकत जानना और जनता के कार्य करना हमारी जिम्मेदारी: विधायक ललित यादव 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा :  मुण्डावर विधायक ललित यादव ने विधानसभा क्षेत्र के गांव तिनकीरूडी, श्योपुर, रैनागिरी, मोहम्मदपुर, पेहल, रसगण, दांतला, आगवानी, शाहपुर, नंगली ओझा, सुखमनहेड़ी, सबलगढ़ और बनेठी गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली, पेंशन, राशन कार्ड एवं शिक्षा से जुड़ी समस्याएं साझा कीं। कई मामलों में मौके पर ही अधिकारियों को फोन कर समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर यादव ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान हो, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समय पर पहुंचे। गांवों में पहुंचकर जमीनी हकीकत जानना और उसी के अनुरूप कार्य करना ही हमारी असली जिम्मेदारी है।विधायक यादव का गांवो मे साफा़ पहनाकर स्वागत किया गया
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button