झांसी। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के तत्वावधान में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम के एस्ट्रो टर्फ मैदान पर आज अखिल भारतीय महिला प्राइज मनी हॉकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ सांसद अनुराग शर्मा के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलापंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, एम एल सी रमतीर्थ सिंघल, मंडलायुक्त झांसी विमल कुमार दुबे रहे। प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का बुके भेंट कर स्वागत किया। प्रतियोगिता की विजेता टीम को दो लाख रूपये, उप विजेता को एक लाख और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को पचास हजार रुपए का पुरस्कार राशि रखी गई है। इस अवसर पर पूर्व अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुबोध खांडेकर, संजीव सरावगी, सुषमा कुमारी, अखिलेश मिश्रा, दीप सारस्वत विकास वेंड्या आदि मौजूद रहे।
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

