रामपुर शाहबाद

शाहाबाद में पानी की टंकी और यूनानी अस्पताल के लिए जगह चिन्हित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
रामपुर शाहबाद। जल निगम के द्वारा शाहबाद नगर में पानी की टंकियों का निर्माण किया जाना है, जिसके लिए शाहबाद में एक जगह पर टंकी निर्माण का कार्य चल रहा है जबकि दूसरी टंकी के लिए जमीन तलाश की जा रही है वही शाहबाद में यूनानी अस्पताल बनाया जाना भी प्रस्तावित है जिसके किए धनराशि भी मिल चुकी है। गुरुवार को एसडीएम हिमांशु उपाध्याय, कार्यवाहक ईओ कुमार संजय और चेयरमैनपति वसीम खा ने संयुक्त रूप कई जगहों पर जाकर पानी की टंकी के निर्माण किए जाने के लिए कस्सवान मोहल्ले में स्थित हाते की जमीन समेत कई जगहों का मुआयना किया। वहीं पुराने रामपुर रोड पर यूनानी अस्पताल निर्माण के लिए जगह फाइनल की। इस दौरान हल्का लेखपाल मनोज यादव, राजकुमार शर्मा, मुजीब मियां आदि रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button