विहिप द्वारा दिल्ली-सहारनपुर रोड पर कांवड़ चिकित्सा शिविर का आयोजन

बड़ौत। 18 जुलाई 2025 को दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित पीएन शर्मा पार्क के निकट विश्व हिंदू परिषद द्वारा कांवड़ सेवा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए लगाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांत साप्ताहिक मिलन प्रमुख गौरव और यशवीर महाराज ने नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर गौरव प्रताप ने जानकारी देते हुए बताया कि विहिप द्वारा कांवड़ सेवा शिविर पूरे प्रांत के विभिन्न जिलों में लगाए जा रहे हैं, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे शांतचित्त होकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर सकें।यशवीर महाराज ने कहा कि विधर्मियों द्वारा लगातार हिंदू आस्था को चोट पहुँचाने और कांवड़ को खंडित करने के षड्यंत्र किए जा रहे हैं, लेकिन हिंदू समाज अब एकजुट होकर इन षड्यंत्रों का जवाब दे रहा है।शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद डॉ. मनीष, डॉ. पंकज और डॉ. प्रिंस ने कहा कि मेडिकल कैंप आज जिले के हर गांव में जरूरी हो गए हैं, और बजरंग दल व विहिप के माध्यम से यह सेवा कार्य समाज के लिए अत्यंत उपयोगी है।कार्यक्रम में विभाग सह संयोजक पंकज, विभाग संगठन मंत्री अनूप, विभाग सह संयोजिका अन्नू पंवार, शुभम, लक्की, अंकित, वरुण, विकास सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।



