बरेली
स्मार्ट मीटरों की खामियों व मुख्य अभियंता परिसर में मंदिर से पुजारी को हटाने पर दिया ज्ञापन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। नगर में घर-घर लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों की खामियों और जनमानस में बढ़ती नाराजगी व मुख्य अभियंता परिसर मंदिर से पुजारी को हटाने को लेकर किसानों को पर्याप्त बिजली मिलने को लेकर मुख्य अभियंता (हैडल) को ज्ञापन सौंपा।सपा प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी ने ज्ञापन में बताया कि जिन घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, वहां उपभोक्ता परेशान हैं। मीटर अधिक रीडिंग दिखाते हैं, जिससे बिल गलत आ रहा है। यही नहीं, मीटर खराब होने या जलने की स्थिति में उपभोक्ताओं से काई बार 9000 रुपये तक वसूले की जानकारी सामने आ रही है । मुख्य अभियंता परिसर मंदिर से पुजारी को हटाया जा रहा है। मुख्य अभियंता ने कहा की मंदिर या पुजारी को हटाने की तैयारी नहीं है अवैध रूप से जिन आवास में लोग रह रहे हैं उनको खाली कराया जा रहा है । समाजवादी नेता मयंक शुक्ला मोंटी ने मांग की स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर कम से कम छह महीने के लिए रोक लगाई जाए। ज्ञापन देने वाले में मयंक शुक्ला, भुवनेश यादव, रजत मिश्रा, मुशाहिद खान, आसिफ खान, जावेद गद्दी, अकीब गद्दी आदि लोग मौजूद रहे ।



