पाकुड़

ग्रामीण स्तरीय कमिटी को सशक्त बनाने के ध्यानार्थ विधायक निशात आलम ने की बैठक

MLA Nishat Alam held a meeting to focus on strengthening the village level committee

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन 2025 के तहत मासिक बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय पाकुड़ में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने किया। बैठक में पाकुड़ जिला की प्रभारी विधायक निसात आलम बतौर मुख्यातिथि उपस्थित शामिल हुए। बैठक में संगठन सृजन 2025 के तहत चल रहे ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी एवं बीएलए के गठन पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। प्रखण्ड अध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों से उनके क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले पंचायत की कमेटी के गठन के बारे में जानकारी ली गई। साथ ही एआईसीसी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी से मिलने वाले निर्देशों के बारे में सभी को जानकारी दी गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए विधायक निसात आलम ने कहा कि अभी उन्हें आईसीसी के बैठक में बुलाया गया था, जहां से उन्हें निर्देश प्राप्त हुआ है कि प्रखंड से लेकर पंचायत की कमेटी को सशक्त बनाने के लिए मेहनत करे। ग्राम पंचायत की कमेटी हम सब को पूरी निष्ठा और तन्मयता से बनाना है। जब तक ग्राम स्तर की कमिटी मजबूत नहीं होती है तबतक संगठन के मजबूत होने की बात करना बेमानी होगी। हमें अगर कांग्रेस को मजबूत करना है तो ग्राम स्तर की कमिटियों को मजबूत करना होगा। ग्राम पंचायत कमेटी बनाने में पार्टी के निर्देशों का पालन जरूर करे। साथ ही उन्होंने सभी प्रखण्ड एवं मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे JPCC एप्प में अपना पंजीकरण अवश्य कर ले। विधायक निशात आलम ने कहा कि ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी बनाने के दौरान अगर क्षेत्र में किसी भी तरह की समस्या हो तो वह उनसे सम्पर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद उर्फ बकुल, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, पाकुड़ प्रखंड पर्यवेक्षक अशोक दास, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, जिला सचिव सेलिम हुसैन, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद डोकानिया, देबू विश्वास, जिला परिषद सदस्य मंजुला हंसदा, प्रखंड उपाध्यक्ष बसीर शेख , रामविलास महतो, ओबीसी जिला अध्यक्ष आमिर हमजा, युवा जिला अध्यक्ष बिलाल शेख, डॉक्टर जोहारूल इस्लाम, नजरुल से शेख, फरमान अली आदि उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button