लातेहार

भाटचतरा में 22 जुलाई को लगेगा बायोवृद्ध स्वास्थ्य शिविर, बीपी-शुगर की जांच व नि:शुल्क दवा वितरण की व्यवस्था

On July 22, a senior citizen health camp will be organized in Bhatchatra, arrangements for BP-sugar checkup and free medicine distribution will be made

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार। जिला के बारियातू प्रखण्ड क्षेत्र स्थित शिबला पंचायत के भाटचतरा बाजार टांड़ परिसर मे स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर 22 जुलाई (मंगलवार) को प्रात: 10 बजे से बायोवृद्ध स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ नि:शुल्क दवा वितरण की व्यवस्था की गई है। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालूमाथ के आयुष चिकित्सक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में मुख्य रूप से बीपी व शुगर की जांच की जाएगी। जांच उपरांत आवश्यकतानुसार मरीजों को नि:शुल्क दवा भी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा, अन्य सामान्य रोगों के लिए भी पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध रहेंगी। डॉ. कुमार ने बताया कि शिबला, राजगुरु, मकरा, बेसरा, कुशमाहा, भाटचतरा एवं झीरमतकोमा क्षेत्र के सहिया सक्रिय भूमिका निभाते हुए रोगियों की पहचान कर उन्हें शिविर तक लाने में सहयोग करेंगे। उन्होंने क्षेत्र के ग्रामीण महिला-पुरुषों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में भाग लेकर इसका लाभ उठाने की अपील की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button