उपायुक्त ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी भीएलई के साथ की बैठक
The Deputy Commissioner held a meeting with all the BLEs of the district through video conferencing

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। बैठक में उपायुक्त मनीष कुमार ने भीएलई को बताया कि 21 जुलाई को तिथि भोज सह- जन्मोत्सव का आयोजन किया जायेगा। 24 तारीख को रक्तदान शिविर का आयोजन सभी प्रखंडों में किया जायेगा। शिविर में आप सभी अपना भाग्यदारी सुनिश्चित करें। रक्तदान करने वाले रक्तदाता को प्रशस्ति पत्र एवं कॉफी मग देकर सम्मानित किया जाएगा। 21 जूलाई को जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं पीएमयू सेल के कर्मियों द्वारा बिरसा हरित ग्राम योजना, अबुआ आवास आदि योजनाओं का निरीक्षण एवं सभी प्रज्ञा केंद्र का जांच पीएमयू सेल के द्वारा किया जाएगा। सभी भीएलई को निर्देश दिया गया कि ग्राहक का आवेदन सही से अप्लाई करें, किसी तरह का डुप्लीकेसी नहीं होने चाहिए। सभी भीएलई अपने एरिया में छात्रों को डिजिटल ट्रेनिंग करवाना सुनिश्चित करें। स्वच्छता सर्वेक्षण के फीडबैक को लेकर भीएलई को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।



