खैरथल

लाडपुर से शेरपुर तक डामरीकरण सड़क स्वीकृत करवाने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर

विधायक खैरिया का जताया आभार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 खैरथल /किशनगढ़बास : कोटकासिम पंचायत समिति के गाँव लाडपुर के दर्जनों ग्रामीणों ने विधायक डामरीकरण सड़क स्वीकृत करने पर स्वागत किया। विधायक खैरिया के निजी सहायक सुनील कान्त गोल्डी ने बताया कि रविवार को कोटकासिम पंचायत समिति क्षेत्र के गाँव लाडपुर के दर्जनों ग्रामीणों ने किशनगढ़बास विधायक कार्यालय पंहुचकर विधायक दीपचन्द खैरिया द्वारा गाँव लाडपुर से शेरपुर तक 1 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से 3 किलोमीटर सड़क स्वीकृत कराने पर साफा बांधकर स्वागत किया साथ ही मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर विधायक खैरिया ने कहा कि जनता के जनहित के विकास के लिए में हमेशा तैयार रहता हूं। जिसने जो भी विकास का कार्य मांगा वो मेरे द्वारा मेरे कोष या अन्य कोटो के माध्यम से करवाया गया। आगे भी विकास कार्य करवाते रहेंगे। इस मौके पर आए हुए युवाओं ने कहा कि पिछले कई वर्षों से इस सड़क को बनवाने की मांग की जा रही थी, विधायक खैरिया ने इसकी स्वीकृति दिला कर बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। यह सड़क बनने से लगभग आधा दर्जन से अधिक गावों के युवा जो खुशखेड़ा, भिवाड़ी, चोपानकी रोजगार के लिए जाते थे उनको आवागमन में काफी लाभ होगा। इस मौके पर ड़ॉ रोहिताश, सुनील कुमार, राहुल कुमार, राकेश, देवप्रकाश, अनिल, प्रवीण, मदनलाल, सोमदेव, मिंटू, विक्रम, राममूर्ति, नत्थूराम, रामस्वरूप, अंकित सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button