आभावास में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
सीकर आभावास । ग्राम पंचायत आभावास में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा से पहले कलश यात्रा बुगंले बालाजी मंदिर से प्रारंभ होकर बालाजी गेट, बावड़ी बस स्टैंड,मुख्य बाजार होती हुई राधा कृष्ण मंदिर वृंन्दावन धाम आभावास पहुंची। कलश यात्रा में महिलाएं कलश लेकर शामिल हुई। कथा वाचिका श्री राधा प्रिया यशी किशोरीजी (श्रीधाम वृन्दावन वाले) ने भागवत कथा के प्रथम दिन गोकर्णजी, धुंधकारी राक्षस की कथा का प्रसंग सुनाया यह कथा सुनने भूत प्रेत को भी मोक्ष प्राप्ती हो जाती है। इस कार्यक्रम में पंडित सुभाष कुमार मिश्रा,हर्ष शर्मा, बाबूलाल महाराज, बंशी सैनी, मांगीलाल जांगिड़, कैलाश सोनी, रामप्रसाद गर्ग, शंकर लाल सोनी नाथू सैनी अर्जुन सिंह शेखावत, गोविंद शर्मा सुवालाल,सहित पुरुष महिलाएं मौजूद रहे। भागवत कथा का यह प्रतिदिन दोपहर 1बजे भागवत कथा होगी



