सिंह कॉलेज में एनसीसी के द्वारा 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

13 बिहार बटालियन एनसीसी औरंगाबाद के तत्वाधान में दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर XII का स्थानीय सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज में हुआ शुभारंभ ।
रविवार को बटालियन के कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल प्रदीप कुमार तक्षक के द्वारा स्थानिय सिन्हा कॉलेज परिसर में 26 जुलाई से 4 अगस्त 2025 तक चलने वाले 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया ।इस प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन के मौके पर उन्होंने बताया कि सभी कैडेट्स को जोश और समर्पण के साथ इस प्रशिक्षण में भाग लेने की प्रेरणा दी जाएगी ।इस कैंप का मुख्य उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र सेवा, एकता और अनुशासन की भावना को और मजबूत करना है ।साथ ही उन्होंने बताया कि इस इस 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में औरंगाबाद, रोहतास एवं अरवल जिले के विभिन्न विद्यालय एवं महाविद्यालय के लगभग 500 एनसीसी कैडेट्स भाग ले रहे हैं,जिसमें छात्र एवं छात्राएं दोनों शामिल हैं। इस कैंप का मूल उद्देश्य है कि सभी बच्चों में देश सेवा और अनुशासन कि सीख की प्रेरणा देना ।साथ ही उन्होंने बताया कि एनसीसी का आदर्श वाक्य “एकता और अनुशासन”केवल शब्द नहीं बल्कि जीवन का मूल मंत्र है। इस कैंप में सभी एनसीसी कैडेटो को लाइव सीक्लस, डिजास्टर मैनेजमेंट, मैप रीडिंग, सामाजिक सहभागिता और गण हैंडलिंग जैसे जरूरी क्षमताओं का अभ्यास कराया जा रहा है ।इस प्रकार के सभी प्रशिक्षनो से बच्चों में शारीरिक और मानसिक क्षमता का विकास होगा और वह समाज के प्रति संवेदनशील एवं जागरूक नागरिक बन सकेंगे। तथा सभी कैडेट्स के लिए जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम भी बनेगा ।इस शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सभी एनसीसी कैडेटो में नई ऊर्जा और उत्साह का भी विकास होगा इसके उपरांत एनसीसी कैडेट भारतीय सेना में शामिल होने के लायक होंगे एवं अन्य प्रकार के प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त करने में आसानी होगा।
इस प्रशिक्षण शिविर का जायजा लेते हुए बटालियन के सुबेदार मेजर रमेश पात्रा ने बताया कि सभी कैडेट्स की अच्छी स्वास्थ्य के लिए मेडिकल टीम की भी तैनाती की गई है ।
इस मौके पर इस प्रशिक्षण शिविर के डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट सच्चिदानंद सिंह ,ANO’s, CTO’s, JCO’s, NCO’s के साथ-साथ कॉलेज एवं बटालियन के सभी सैन्य एवं असैन्य कर्मी उपस्थित रहे।



